Headlines

काशी में खुलेगा तीसरा बड़ा अन्नक्षेत्र, शरद पूर्णिमा से भक्तों को मिलेगा भोजन-प्रसाद

काशी में खुलेगा तीसरा बड़ा अन्नक्षेत्र, शरद पूर्णिमा से भक्तों को मिलेगा भोजन-प्रसाद

काशी में मां अन्नपूर्णा मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के बाद अब तीसरे विशाल अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू होने जा रहा है। 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर पंचगंगा घाट स्थित बिंदु माधव मंदिर में इस अन्नक्षेत्र का विधिवत पुनः शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में निर्माण व नवीनीकरण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

बिंदु माधव न्यास के ट्रस्टी एवं मंदिर के महंत पं. मुरलीधर गणेश पटवर्धन ने बताया कि इस अन्नक्षेत्र की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी। हालांकि, कुछ आवश्यक तकनीकी कारणों और व्यवस्थागत सुधारों के चलते बीते तीन महीनों से संचालन स्थगित था।

अब सभी तकनीकी बाधाओं को दूर कर शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर से इसे पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। महंत पटवर्धन ने बताया कि नए अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन दोपहर के समय दो घंटे तक भक्तों के लिए भोजन व प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रांगण में एक डाइनिंग हॉल तैयार किया जा रहा है, जिसमें एक पंगत में 60 से 70 श्रद्धालु बैठकर एक साथ ससम्मान महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पारंपरिक सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर के बाद पंचगंगा घाट पर अन्नक्षेत्र की यह नई सुविधा गंगा किनारे आने वाले संतों, दर्शनार्थियों और असहाय लोगों के लिए अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध होगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *