संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, जोधपुर, राजस्थान, में सितंबर 5-7, 2025 को होगी।

संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, जोधपुर, राजस्थान, में सितंबर 5-7, 2025 को आयोजित होगी।

इस वर्ष अखिल भारतीय समन्वय बैठक (राष्ट्रीय स्तर की समन्वय बैठक) का आयोजन जोधपुर, राजस्थान में विक्रम संवत 2082, भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा यानी 5, 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय बैठक आम तौर पर साल में एक बार तीन दिनों के लिए आयोजित की जाती है। पिछले साल, यह बैठक सितंबर 2024 में केरल के पलक्कड़ में आयोजित की गई थी।

आरएसएस से प्रेरित 32 संगठनों के चयनित पदाधिकारी इस अखिल भारतीय समन्वय बैठक में भाग लेते हैं।

बैठक में सभी संगठन कार्य क्षेत्र में अपने अनुभवों के आधार पर परिस्थितियों का आकलन प्रस्तुत करते हैं। राष्ट्रीय एकात्मता, सुरक्षा एवं सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा तथा करणीय कार्यों में परस्पर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक कदमों की पहल होती है। हाल ही में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं पर सामूहिक समीक्षात्मक विश्लेषण भी किया जाएगा।
बैठक में विविध संगठन के कार्यकर्ता अपने कार्य की जानकारी, उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं को भी प्रस्तुत करेंगे। संघ शताब्दी के कार्यक्रमों में सभी संगठनों की सहभागिता पर भी विचार-विमर्श अपेक्षित है।

बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी सहित सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में राष्ट्र सेविका समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ सहित 32 संघ प्रेरित विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।

  • सुनील आम्बेकर जी,
    अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *