डीन कहते हैं-तुम हिंदू हो, AMU में नहीं पढ़ा सकती, BHU में जाकर पढ़ाओ : प्रोफेसर

राजनीतिविभाग की प्रो. रचना का आरोप- 27 साल से उत्पीड़न झेल रही..

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में नया विवाद सामने आया है। यहां राजनीति विज्ञान विभाग की सीनियर प्रोफेसर रचना कौशल ने आरोप लगाया कि वे 27 सालों से सिर्फ हिंदू होने की वजह से उत्पीड़न झेल रही हैं। सारी तकलीफें सहकर काम करती रहीं। इस दौरान उनका मिसकेरेज (गर्भपात) हो गया। उन्होंने कहा-डीन प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी कहते हैं कि हिंदू टीचर जानबूझकर मुस्लिम बच्चों को नहीं पढ़ाते हैं। तुम हिंदू हो, बीएचयू में चली जाओ। अब मेरे पास सिर्फ कानूनी कार्रवाई का ही विकल्प बचा है। जल्द ही सार्वजनिक रूप से पूरे मामले का खुलासा कर FIR कराऊंगी। फिलहाल, प्रोफेसर ने कुलपति को शिकायत सौंपी है। इसमें उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज भी दिए हैं। अब मामले की जांच शुरू हो गई है।

Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *