काशी की बेटी का अद्भुत प्रदर्शन : अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ की पहाड़ी पर 35 किलो वजन के साथ पाई विजय....

काशी की बेटी का अद्भुत प्रदर्शन : अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ की पहाड़ी पर 35 किलो वजन के साथ पाई विजय….

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र निवासी गुंजन अग्रवाल ने दक्षिण अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ की 6,962 मीटर पहाड़ी पर भारतीय ध्वज लहराया। पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद गुंजन ने हार नहीं मानी और पहाड़ की खड़ी चोटी तक पहुँची।

गुंजन ने बताया कि, वह इस विजय के लिए सालभर से तैयारी कर रही थीं। यह उनकी पांचवीं पहाड़ी जीत है। इससे पहले तीन भारतीय पहाड़ियों पर विजय पा चुकी हैं जबकि, विदेश में यह दूसरी जीत है।

इस सफलता के लिए वह अपने घर में 100 सीढ़ियों पर दिन में 20 बार चढ़ती और उतरती हैं। 30 किलो वजन के साथ उन्होंने पहाड़ी पर विजय प्राप्त किया है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *