Headlines

जब गोभक्तों पर बरसायी गयी थीं गोलियाँ

जब गोभक्तों पर बरसायी गयी थीं गोलियाँ

नरेन्द्र भदौरिया

वामी करपात्री जी का पूरा नाम हर नारायण ओझा था। वह 1907 के 11 अगस्त को प्रतापगढ़ में जन्मे थे। दशनामी सम्प्रदाय के महान सन्त हुए। हिन्दु स्वाभिमान की रक्षा के लिए हिन्दुओं को जाग्रति का संकल्प लेने को प्रेरित किया। इसके लिए करपात्री महाराज ने रामराज्य परिषद की स्थापना की। देश के सन्त समाज को एकजुट किया।

स्वामी करपात्री जी के सत्याग्रह के आह्वान का समर्थन सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के साथ-साधु सन्तों के देश भर के संगठनों ने किया था। हजारों साधुओं के साथ संघ तथा जनसंघ और हिन्दू संगठनों के आह्वान पर 07 नवम्बर, 1966 को 124000 की भीड़ दिल्ली पहुँच गयी थी। यह आन्दोलन संसद का घेराव करके गोहत्या पर भारत में पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की माँग कर रहा था।

उस समय भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर इन्दिरा गांधी बैठी थीं। गृहमंत्री थे गुलजारी लाल नन्दा। सत्याग्रही संसद की ओर बढ़ रहे थे। तभी इन्दिरा सरकार ने गो-भक्तों पर गोलियाँ चलवा दीं। हजारों लोग जख्मी हुए। कितने मरे, इसके आंकड़े छिपा लिये गये। केवल 07 शव सौंपे गये। कुल 28 हजार लोग पुलिस ने कई राज्यों की जेलों में भेजे। जिनमें बहुतेरे दो से तीन महीनों में रिहा किये गये। कहा जाता है कि इन्दिरा गांधी ने स्वामी करपात्री जी को चुनाव के समय गोहत्या पर पाबन्दी लगाने का वायदा किया था, बाद में मुकर गयीं। तब सन्त करपात्री जी ने इन्दिरा को श्राप दिया था। ऐसे सन्त का निधन 07 फरवरी, 1982 को काशी के केदारघाट पर हुआ था।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *