Headlines

१० दिन के लिए निकले २५१ अल्पकालिक विस्तारक

१० दिन के लिए निकले २५१ अल्पकालिक विस्तारक...

हरदोई ! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘संकल्प कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। शहर के नघेटा रोड स्थित बाल विद्या भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में शताब्दी वर्ष के आयोजनों को लेकर अल्पकालिक शताब्दी-विस्तारकों को सह प्रांत प्रचारक संजय ने विस्तार से जानकारी दी।

सह प्रांत प्रचारक संजय जी ने कहा कि, हिन्दू समाज का पुर्नजागरण ही संघ का उद्देश्य रहा है। संघ का लक्ष्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। उन्होंने कहा कि, संघ का शताब्दी उत्सब 12 अक्तूबर विजय दशमी के दिन से शुरु हो जाएगा। विजय दशमी उत्सव के दौरान पंच परिवर्तन विषय पर आधारित अभियान चलाए जाएंगे। संघ का उद्देश्य हर गांव के हर परिवार तक पहुंचना है। संघ के विजयदशमी उत्सव में न्याय पंचायत वार स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण होने के साथ पथ संचलन का कार्य़क्रम भी आयोजित किया जाएगा। संजयजी ने 1925 में संघ की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का वर्णन किया।

शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्य़क्रमों की श्रृंखलाओं का आयोजन किया जाएगा। संघ व्यक्ति से लेकर राष्ट्र निर्माण की यात्रा पर कार्य़ कर रहा है। स्वयंसेवकों में नित्य शक्ति, देशभक्ति, वीरव्रत को लेकर शाखा चलाई जाती है। यहां व्यक्ति से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की शिक्षा दी जाती है। अलग-अलग समूहों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है।

स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के स्वर्णिम यात्रा की जानकारी देंगे। उन्होंने युवाओं को भी संदेश देने का काम किया। बताया कि, युवा देश का भविष्य हैं। युवा रील के चक्कर में न पड़ें। हमें देखना होगा कि किस प्रकार से देश विरोधी शक्तियां समाज को गलत दिशा में ले जाने का काम कर रही हैं। इस अवसर पर उन्नाव विभाग से विभाग संघ चालक शिवस्वरुप, जिला संघ चालक अनिल, जिला प्रचारक, कार्य़वाहक सचित आदि रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *