Headlines

बैक्टीरिया और उसकी दीवार को तोड़ेगी आईआईटी की तकनीक

बैक्टीरिया और उसकी दीवार को तोड़ेगी आईआईटी की तकनीक

हरी रोशनी के संपर्क में आने पर बैक्टीरिया नष्ट होगा, कम्युनिकेशंस केमिस्ट्री में प्रकाशित किया गया शोधकार्य

आईआईटी बीएचयू के दो शोध समूहों ने मिलकर बैक्टीरिया से लड़ने की नई तकनीक विकसित की है। इसे लाइट-एक्टिव टेक्नोलॉजी का नाम दिया गया है जो कि हरी रोशनी के संपर्क में आने पर बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी है।

हरी रोशनी से सक्रिय होकर ये तकनीक बैक्टीरिया और बायोफिल्म को नष्ट करती है। यह रिसर्च नेचर पोर्टफोलियो जर्नल ‘कम्युनिकेशंस केमिस्ट्री’ में प्रकाशित किया गया है। बैक्टीरिया से बनी बायोफिल्म संक्रमण के इलाज में बड़ी चुनौती होती है। यह एक तरह की सुरक्षात्मक परत होती है, जिसके भीतर बैक्टीरिया सुरक्षित रहते हैं और संक्रमण को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। रसायन विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. साम्या बनर्जी और स्कूल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के डॉ. सुदीप मुखर्जी के लैब में ये रिसर्च हुआ है। यहां बैक्टीरिया से संक्रमित घाव वाले चूहों पर अध्ययन किया गया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *