ABVP कार्यकर्ताओं को बड़ी जीत मिली है। SRMU पर बिना मान्यता पाठ्यक्रम संचालित करने को लेकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। IG और कमिश्नर की संयुक्त रिपोर्ट को लेकर SRMU पर ये मुकदमा अपर सचिव, राज्य उच्च शिक्षा ने नगर कोतवाली बाराबंकी में दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किए जाने विषयक बिंदु का भी F.I.R में उल्लेख किया गया है, जिसको लेकर राम स्वरूप यूनिवर्सिटी ने BCI का पत्र जारी किया है।

बता दें कि, CM योगी के मामले की जांच के आदेश देने के 24 घंटों में SRMU पर ये बड़ी कार्यवाही की गयी है। बताते चलें कि, बाराबंकी शहर के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स की मान्यता रद्द होने के बाद भी एडमिशन लेने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गयी थी। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं थीं।
