राहुल बनकर हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाता था कमरू

राहुल बनकर हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाता था कमरू

*नौकरी लगवाने की बात पर लाता था और करता था दुष्कर्म

*आरोपित की तलाश में दो जिलों में गोमतीनगर पुलिस की दबिश

राहुल बनकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने वाले कमरू की तलाश में गोमतीनगर पुलिस दो बाराबंकी और अमेठी में दबिश दे रही है। कमरू ने लखनऊ के साथ-साथ कई राज्यों में नेटवर्क फैला रखा था। मसाज सेंटर में नौकरी दिलवाने के नाम पर वह लड़कियों को फंसाता था। लड़कियों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनकी अश्लील वीडियो बना लेता था ताकि पीड़ित लड़कियां उसका विरोध न कर सकें।

मूल रूप से बाराबंकी में रहने वाला आरोपित कमरू जमाल और उसके साथी कमर हयात इदरीशी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद एक और पीड़िता गुरुवार को सामने आई। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है। उसने बताया कि वर्ष 2021 में वह 15 वर्ष की थी। वह नौकरी की तलाश में थी। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वह राहुल उर्फ कमरू के संपर्क में आई थी। आरोपित ने उसे लखनऊ बुलाया था। यहां मॅस पार्लर में रिसेप्शन पर नौकरी दिलाई।

इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर पिलाया और फिर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे फैजाबाद में रखा। फिर कुछ महीने के लिए अजमेर भेज दिया था। उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसलिए वह पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। उसे जब पता चला कि मंगलवार को आरोपित कमरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो वह लखनऊ पहुंची। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *