Love Jihad : अजय बनकर जावेद ने किया ‘लव जिहाद’

Love Jihad : लखनऊ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। लखनऊ की एक युवती के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जानकीपुरम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का आरोप है कि बहराइच के नाजारिपुरा निवासी एक शादीशुदा व्यक्ति ने फर्जी पहचान बताकर उससे शादी की। यौन शोषण किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी, दो सालों और दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लव जिहाद के बढ़ते मामलों और विशेषकर भोपाल लव जिहाद कांड के खुलासे के बाद से यह विषय काफी गम्‍भीर होता जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी जावेद खान पेशे से चालक है। उसने खुद का नाम अजय यादव और विकास नगर सेक्टर-1 का रहने वाला बताया। 2021 में दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी। जावेद ने खुद को अविवाहित और पीड़िता के धर्म का बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। 23 जुलाई 2022 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर, पुरनिया में सात फेरे ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद आरोपी ने दूरी बनानी शुरू कर दी। सितंबर 2024 में आरोपी उसे एक डॉक्टर के पास ले गया और खून की कमी का बहाना बनाकर गर्भपात की दवा दे दी।

एक दिन जब पीड़िता ने अजय (जावेद) को फोन किया तो कॉल उसकी पत्नी परवीन ने उठाया और बताया कि यह नंबर उसके पति जावेद खान का है। सच सामने आने पर जावेद पीड़िता पर साथ रहने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़ि‍ता के अनुसार, वह उस पर दबाव बनाने लगा कि तुम मांस खाओ और मजहब बदल लो।

जब पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी, उसकी पत्नी परवीन, दो सालों इरफान व शानू और उसके कुछ दोस्तों ने उसे फोन कर धमकी दी और गाली-गलौज की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जावेद का उद्देश्य हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करना है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, गर्भपात और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र रघुवंशी के अनुसार, मामले की जॉंच की जा रही है।

एटा में लव जिहाद का मामला आया सामने

उधर, एटा में भी लव जिहाद का ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है। एटा की युवती दिल्ली में नौकरी करती थी उसी दौरान नोमान से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने अपना नाम अंश राजपूत बताया था। गांव में कुछ दिन पहले दोनों सगाई भी कर ली थी। जब गहने का चेक बाउंस हुआ और दुकानदार ने युवक को पकड़ा तब लोगों को उस पर शक हुआ। पुलिस के आने पर सच्चाई खुल गई। युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मुस्लिम युवक हिंदू बनकर युवती को फंसा रहा था। दिल्ली में नौकरी के दौरान युवती के प्रेम संबंध हो गए। वह युवती के साथ उसके गांव पहुंचा और सगाई कर ली। मंगेतर के गहने खरीदने के लिए दिया गया चेक बाउंस होने से विवाद हो गया। सराफा कारोबारी ने रकम के लिए युवक को रोका तो शक हुआ। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने युवक से गायत्री मंत्र बोलने को कहा। वह नहीं बोल पाया। विवाद बढ़ गया। पहले युवक ने खुद को सनातनी और कुशीनगर का रहने वाला बताया। कुशीनगर पुलिस ने बताया कि युवक मुस्लिम है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती दिल्ली में नौकरी करती थी। वहां एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। कुछ समय पहले वह उसे अपने घर ले आई। युवक ने युवती के नाम से दो लाख रुपये का चेक देकर गहने खरीदे। यह चेक बाउंस हो गया। व्यापारी ने शनिवार को युवक को चौराहे पर रोक लिया। मामला चौकी तक पहुंचा। युवक से पहचान पत्र मांगा तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *