अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन जी बोले, मंदिर निर्माण से सनातन संस्कृति का होगा प्रचार-प्रसार

बाराबंकी में RSS की समीक्षा बैठक : अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन जी बोले, मंदिर निर्माण से सनातन संस्कृति का होगा प्रचार-प्रसारबाराबंकी के बरेठी में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक प्रभुजी ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने मंदिर निर्माण समिति और नारायण सेवा संस्थान लखनऊ की सराहना की।

उन्होंने कहा कि संस्थान के सामाजिक कार्यों से स्किल डेवलपमेंट और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो रहा है। स्वांत रंजन ने कहा कि हर महान कार्य की शुरुआत छोटी जलधारा से होती है। यह धीरे-धीरे विशाल नदी का रूप ले लेती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से मंदिर निर्माण में जुटने का आह्वान किया।

न्यास के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। आर्य समाज लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनमोहन तिवारी ने मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंध न्यासी केडी सिंह ने किया। इस अवसर पर कुमार संभव, प्रखर निगम, प्रमोद, विनय कुमार शाही, रविंद्र प्रताप सिंह, मुकुल अवस्थी, बद्री विशाल, गुड़िया, ब्रजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *