महामना सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नव निर्मित कंप्यूटर लैब एवं विद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का विशेष योगदान है । यहां से पढ़कर निकले हुए विद्यार्थी शिक्षा एवं संस्कारों से परिपूर्ण होकर राष्ट्र निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।
राज्यपाल ने बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिस प्रकार माता-पिता बालकों की शिक्षा पर ध्यान देते हैं, उसी प्रकार बालिकाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है,तभी राष्ट्र का संतुलित एवं समग्र विकास हो पायेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि 1 वर्ष से 8 वर्ष तक के बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसी अवस्था में बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण होता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राज्यपाल ने सराहना की। राज्यपाल ने विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले सभी सम्मानित दानदाताओं की प्रशंसा की और उन्हें शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सौरभ मालवीय (क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती उत्तर प्रदेश)ने किया।
विशिष्ट अतिथियों में रामजी सिंह (प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश), डॉ मदन लाल ब्रह्मभट्ट,(निदेशक श्री कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान), संजय जी (सह प्रांत प्रचारक) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनीत मिश्रा ने विद्यालय की विकाश यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष पाण्डेय, ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेन्द्र मिश्रा (कोषाध्यक्ष) ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेंद्र राय, डॉ नरेंद्र अग्रवाल, अखिलेश वर्मा, विनय, रुद्र, अवधेश,सुमन तिवारी, अमित मौर्य, अशोक सिंह, रमाकांत, रतनलाल, शशिकांत,सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अखिलेश शुक्ला (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनगंज) ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




