Headlines

पंच परिवर्तन को अपने जीवन में अपनाएं- मिथिलेश नारायण जी

पंच परिवर्तन को अपने जीवन में अपनाएं- मिथिलेश नारायण जी

लखनऊ : दीनदयाल बस्ती सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुन गंज में आयोजित हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मिथिलेश नारायण जी क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं स्वामी अपरिमेय श्याम दास जी अध्यक्ष इस्कॉन मंदिर लखनऊ, स्वामी सुधीरानंद जी महाराज प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक काशी धाम द्वारा हुआ। जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष रिटायर्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार जी कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र कुमार मिश्रा जी सहसंयोजिका शैल वाला श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि व्यवसायी श्रीमान रविशंकर सिंह जी आदि शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मिथिलेश नारायण जी ने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया और कहा कि इसे अपनाकर मानव उन्नति के शिखर पर पहुंचे। भारत विश्वगुरु बने बहुत ही प्रेरक विचार समाज के सामने रखें स्वामी अपरिमेय श्याम प्रभु जी द्वारा कैसे मानव गीता को अपने जीवन में उतारकर अपने मन बुद्धि द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखें हिंदू धर्म पर बहुत ही विस्तार पूर्वक प्रवचन किया।

काशी धाम से पधारे स्वामी सुधीर आनंद जी महाराज जी ने कहा मानव को जीवन में प्रभु राम से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए अध्यक्ष न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार जी ने नियम एवं कानून हिंदू धर्म के अंदर वर्णित विषयों को बहुत सुंदर तरीके से रखें।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *