संघ समाज को जोड़ने वाला 100 वर्षों का सशक्त अभियान – राम माधव जी

जबलपुर।

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त नर्मदा भाग में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ।


मुख्य वक्ता राम माधव जी ने कहा कि संघ विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जो निरंतर 100 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय है। उन्होंने “100 वर्ष का युवा संगठन” बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कभी अपने विचार समाज पर थोपने का प्रयास नहीं किया, बल्कि सनातन परंपरा से प्राप्त मूल्यों को आत्मसात कर व्यक्ति निर्माण और समाज जागरण का कार्य किया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *