India Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। जानें हर अपडेट…
कराची के शराफी गोथ के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई है। इलाके के एसएसपी मालिर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से धातु के टुकड़े बरामद किए हैं। वहीं, इस विस्फोट के बाद से कराची में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा बलों के भी होश उड़े हुए हैं।#IndiaPakistanWar… pic.twitter.com/RzyxNBA7yV
— विश्व संवाद केन्द्र, लखनऊ (VSK Lucknow) (@vskawadh) May 8, 2025