सच्चे कर्मयोग, क्षमा और भगवान् की कृपा का रहस्य
भगवान् मनुष्यों के कल्याण के लिये और भक्तों को विशेष रूप से मजबूत बनाने के लिये उनकी परीक्षा लेते रहते हैं। यद्यपि वे हमारे हृदय की एक-एक भावना को अच्छी तरह से जानते हैं, किंतु फिर भी, जैसे अध्यापक विद्यार्थियों की योग्यता-अयोग्यता को जानता हुआ भी उनकी परीक्षा लेता है, उसी प्रकार भगवान् भी निरन्तर…